शादी के लिए चुने मांग टीका की इन डिजाइंस को, आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे
एक लड़की के लिए सबसे बड़ा दिन होता है उसकी शादी का और इस दिन के लिए वो खूबसूरत नजर आना चाहती है। इस खूबसूरती में चार चाँद लगाती है उसके गहने। दुल्हन की खूबसूरती उसके गहनों से और ज्यादा निखरकर सामने आती है। खासतौर पर एक…

एक लड़की के लिए सबसे बड़ा दिन होता है उसकी शादी का और इस दिन के लिए वो खूबसूरत नजर आना चाहती है। इस खूबसूरती में चार चाँद लगाती है उसके गहने। दुल्हन की खूबसूरती उसके गहनों से और ज्यादा निखरकर सामने आती है। खासतौर पर एक खूबसूरत सा मांग टीका (Maang Tikka) और माथा पट्टी दुल्हन के पूरे लुक को ही बदल सकती है। समय के साथ, मांग टीका किसी भी दुल्हन के पसंदीदा आभूषणों में से एक बन गया है। यह शादी के लिए अनिवार्य आभूषणों में से है। अगर आप भी शादी के लिए एक परफेक्ट डिज़ाइन वाले मांग टीके की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपकी बहुत मदद करेगा। हम आपको कुछ खूबसूरत मांग टीका (Maang Tikka)डिज़ाइन के बारे में बता रहे हैं जिन्हे आप अपने स्पेशल दिन पर आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगाएगा।
बोरला मांग टीका (Maang Tikka)
ये मांग टिका इन दिनों बॉलीवुड में काफी प्रचलित है। जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय हो या पद्मावत में दीपिका पादुकोण या फिर पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर इन सभी एक्ट्रेस ने ये बोरला टिकापहना जिसके कारण ये दुल्हन के बीच काफी ट्रेंडिंग हो गया है।मांग टीका का यह डिज़ाइन मुख्य रूप से हरियाणा और राजस्थान की एक कथन शैली को दिखाता है, जिसका उपयोग प्राचीन काल में रानियों द्वारा भी किया जाता था। इसमें मोतियों और कीमती पत्थरों से जड़ी एक खूबसूरत डिज़ाइन होती है, जो आपको एक रॉयल दुल्हन का परफेक्ट लुक दे सकती है।मल्टी लेयर मांग टीका (Maang Tikka)
ये मांग टीका भी दुल्हन की ट्रेंडिंग जूलरी में शामिल है। आज कल ज्यादातर लड़कियों अपने ख़ास दिन पर इस टीके को वियर करती है क्योंकि ये आपको एक एलिगेंट लुक देगा साथ ही जिनका माथा थोड़ा बड़ा है उनको भी कवरेज देता है।
यदि आप अधिक एलीगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप एक मल्टी लेयर का मंगा टीका चुन सकती हैं। ये मांग टीका पूरी तरह से आपके सिर और बालों को कवर कर सकता है। आप खूबसूरत दुल्हन का लुक पाने के लिए कुंदन वर्क या मोती वाला मांग टीका पहन सकती हैं।

साइड टीका
इस डिज़ाइन के मांग टीके में एक केंद्र में स्थित टीका होता है, जबकि कई परतें किनारे पर स्थित होती हैं, जो आपके हेयर स्टाइल के साथ आपको साइड से खूबसूरत लुक देता है।
ओवरसाइज्ड मांग टीका (Maang Tikka)
ये मांग टीका (Maang Tikka) आप शादी के अलावा अपने संगीत, मेहंदी या सगाई के मौके पर भी पहन सकती है। ये मांग टीका इन दिनों ट्रेंड में है साथ ही ये आपको बहुत ही आकर्षक लुक देता है।
यदि आप एक प्रभावशाली दुल्हन का लुक चाहती हैं, तो एक गोल या अंडाकार आकार में ओवरसाइज़्ड मांगटीका लगा सकती हैं। यह मांग टीका स्टोन्स, क्रिस्टल और मोतियों से मिलकर बना होता है और दुल्हन को परफेक्ट लुक देता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
