24 घण्टे ऑनलाइन

इन ट्रिक्स से कूलर के पाइप को करें मिनटों में साफ, गर्मियों में मिलेगी ठंडी-ठंडी हवा

गर्मियों में ठंडी हवा देने वाला कूलर (Cooler) हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन जाता है। पर, एक समय के बाद, कूलर (Cooler)के पाइप गंदे हो जाते हैं, जिससे ठंडी हवा नहीं मिल पाती है। कभी-कभी तो गंदगी के कारण इसमें से अजीबोगरीब…

24GhanteOnline
March 22, 2026
2 min read
इन ट्रिक्स से कूलर के पाइप को करें मिनटों में साफ, गर्मियों में मिलेगी ठंडी-ठंडी हवा

गर्मियों में ठंडी हवा देने वाला कूलर (Cooler) हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन जाता है। पर, एक समय के बाद, कूलर (Cooler)के पाइप गंदे हो जाते हैं, जिससे ठंडी हवा नहीं मिल पाती है। कभी-कभी तो गंदगी के कारण इसमें से अजीबोगरीब तरह के आवाज भी आने लगते हैं। ऐसे में कूलर की डीप क्लीनिंग की जरूरत होती है। खासकर इसके पाइप की सफाई करना बहुत जरूरी होता है। तो चलिए कूलर (Cooler)के पाइप को मिनटों में साफ करने के टिप्स को जान लेते हैं।

कूलर (Cooler)के पाइप की सफाई के लिए सिरके का करें यूज


इसके लिए सबसे पहले सिरका और पानी का मिश्रण बनाएं। फिर, इस मिश्रण को पाइप में डालकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें।अब, एक ब्रश से पाइप को साफ करके इसे साफ पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और पानी से करें पाइप को साफ


बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब, इस मिश्रण को पाइप में डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, इसे पानी से धो लें।

नींबू का रस और पानी की लें मदद


नींबू का रस और पानी का मिश्रण बनाएं इसे पाइप में डालें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, साफ पानी से इसे धो लें।

ब्लीच और पानी भी सफाई के लिए है बेस्ट


एक बर्तन में ब्लीच और पानी का मिश्रण तैयार करके कूलर के पाइप में डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पाइप में पानी डालकर इसे साफ कर लें। ध्यान रहे ब्लीच का उपयोग करते समय दस्ताने और मास्क जरूर पहनें।

बर्फ भी पाइप को साफ करने में आएगा काम


कूलर (Cooler)के पाइप को आप बर्फ के टुकड़े से भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले उन टुकड़ों को पाइप में भरना है। फिर, इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जैसे-जैसे बर्फ पिघलेंगे पाइप में जमी गंदगी भी निकल जाएगी। इसके बाद, पाइप को साफ पानी से धो लें।

कूलर (Cooler)के पाइप की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान


- बिजली से कनेक्शन हटाकर ही कूलर (Cooler)के पाइप की सफाई करें।
- हर महीने कूलर के पाइप को साफ करें।
- साफ करने के दौरान हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें।
- कूलर को ठंडी जगह पर रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…