सोने से पहले इससे चेहरे को करें साफ, मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे
क्या आप महंगे स्किन क्लिनिंग प्रोडेक्ट्स से तंग आ चुके हैं। क्या आप घरेलू नुस्खे की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से खूबसूरत और स्वस्थ बना सकते हैं। बस अपनी रात की स्किनकेयर…
क्या आप महंगे स्किन क्लिनिंग प्रोडेक्ट्स से तंग आ चुके हैं। क्या आप घरेलू नुस्खे की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से खूबसूरत और स्वस्थ बना सकते हैं। बस अपनी रात की स्किनकेयर रूटीन में कच्चा दूध (Raw Milk) शामिल करें। यह न केवल स्किन को गहराई से साफ करता है, बल्कि इसे पोषण और नमी भी देता है।
कच्चे दूध (Raw Milk) में मौजूद लैक्टिक एसिड, विटामिन, और मिनरल्स आपकी स्किन को नई चमक और ताजगी देते हैं। सोने से पहले कच्चे दूध से चेहरा साफ करना आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं।
कच्चे दूध (Raw Milk) से चेहरा साफ करने के 6 गजब फायदे
स्किन की गहरी सफाई
कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड हल्के एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह चेहरे से दिनभर की गंदगी, अतिरिक्त तेल और मृत स्किन को हटाने में मदद करता है। रोमछिद्रों को खोलकर, यह मुंहासों और ब्लैकहेड्स को रोकता है, जिससे आपकी स्किन साफ और चिकनी बनती है।
नेचुरल नमी बनाए रखता है
कच्चे दूध का इस्तेमाल स्किन की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। रात में इसे लगाने से स्किन को पोषण मिलता है और सुबह उठने पर आपका चेहरा नमी युक्त और तरोताजा महसूस करता है। यह खासतौर पर सूखी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।
ग्लोइंग स्किन
कच्चे दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी स्किन की नेचुरल रीजनरेशन प्रोसेस को तेज करते हैं। यह डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है और स्किन की रंगत को समान बनाता है, जिससे चेहरा जवान और चमकदार दिखता है।
एंटी-एजिंग गुण
कच्चे दूध का लैक्टिक एसिड कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। कोलेजन आपकी स्किन को टाइट और कोमल बनाए रखने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम हो सकती हैं, जिससे आपकी स्किन लंबे समय तक जवां बनी रहती है।
स्किन होती है रिलैक्स
दिनभर की धूप और प्रदूषण से स्किन को नुकसान हो सकता है। कच्चे दूध के ठंडक देने वाले गुण संवेदनशील और जलनयुक्त स्किन को शांत करते हैं। यह स्किन को आराम देकर उसे रातभर ठीक होने और स्वस्थ बनने का मौका देता है।
दाग-धब्बों को कम करना
कच्चा दूध स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है। यह चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयों को हल्का करता है। स्किन का रंग निखारने के लिए यह नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
एक कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध लें।
इसमें कॉटन बॉल डुबोकर पूरे चेहरे पर लगाएं।
5-10 मिनट तक छोड़ें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
