24 घण्टे ऑनलाइन

लूज हो रही स्किन को वापस से टाइट कर देगा ये चमत्कारी नुस्खा

30 की उम्र तक स्किन (Skin) बिल्कुल टाइट और यंग होती है। लेकिन अक्सर महिलाएं जैसे ही 35 तक पहुंचती हैं स्किन में ढीलापन दिखना शुरू हो जाता है। जिस पर ध्यान ना दिया गया तो जल्दी ही वो फाइन लाइंस और रिंकल में बदल जाती है।…

24GhanteOnline
January 12, 2025
2 min read

30 की उम्र तक स्किन (Skin) बिल्कुल टाइट और यंग होती है। लेकिन अक्सर महिलाएं जैसे ही 35 तक पहुंचती हैं स्किन में ढीलापन दिखना शुरू हो जाता है। जिस पर ध्यान ना दिया गया तो जल्दी ही वो फाइन लाइंस और रिंकल में बदल जाती है। अगर आप 40 की उम्र पहुंचने तक स्किन को पहले जैसा यंग और ग्लोइंग बनाकर रखना चाहती हैं तो लौंग से बने इस तेल को जरूर लगाना शुरू कर दें। ये स्किन को ना केवल टाइटनिंग इफेक्ट देगा बल्कि चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करेगा। जानें कैसे करें लौंग को फेस पर इस्तेमाल।

स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद है लौंग का तेल


लौंग से बना तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। लौंग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकता है। अगर रिंकल्स से छुटकारा पाना है तो रोजाना लौंग से बने तेल को लगाएं। ये स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जिससे सेल्स को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। साथ ही कोलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है और स्किन पर रिंकल्स और फाइन लाइंस को दूर करता है।

ऐसे बनाएं घर में लौंग का तेल


घर में लौंग का तेल बनाने के लिए किसी भी फेस ऑयल को लें। ऐसा तेल जो फेस की स्किन पर आसानी से सूट करता है। जैसे कि बादाम का तेल, नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल।

इन तीनों में से किसी भी तेल को किसी पैन में लें। फिर इसमे आठ से दस लौंग को डालकर पकाकर आधा कर लें। ठंडा हो जाने के बाद शीशी में भर लें।

कैसे लगाएं लौंग से बना एंटी एंजिंग तेल


इस तेल को रोजाना रात को सोने से पहले अपने से गीले चेहरे पर लगाएं। जिससे तेल का अब्जार्ब्शन बढ़ जाए। ये तेल चेहरे पर हो रहे रिंकल और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…