24 घण्टे ऑनलाइन

आस्था, श्रद्धा और एकता का महासमागम है महाकुम्भ : भजनलाल शर्मा

महाकुम्भ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने अपने बेटे अभिषेक शर्मा के साथ रविवार को पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा की पूजा और आरती करने के साथ ही भगवान महादेव का…

24GhanteOnline
January 19, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने अपने बेटे अभिषेक शर्मा के साथ रविवार को पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा की पूजा और आरती करने के साथ ही भगवान महादेव का दूध एवं गंगा जल से अभिषेक किया। बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए। उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) कहा कि प्रयागराज का महाकुम्भ आस्था, श्रद्धा और एकता का महासमागम है। यहां पर भारत की आध्यात्मिक शक्ति की ज्योति जल रही है जो देश-दुनिया को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगी।

उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) अपने प्रदेश राजस्थान के साथ ही देश की खुशहाली, सुख, समृद्धि और उन्नति की मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती से कामना की। कहा कि संगम बहुत ही पवित्र तीर्थ है। निश्चित तौर हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें इस महाकुम्भ में आने का अवसर मिला। सनातन परंपरा के महाकुम्भ में संगम तट पर विहंगम दृश्य नजर आ रहा है।

महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।

हम कामना करते हैं कि हमारा प्रदेश विकसित हो, हमारा भारत विकसित राष्ट्र बने। हमारे सामने आने वाली हर चुनौती को मां गंगा दूर करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर कहा कि 2014 के बाद भारत तेजी से बदल रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री का जो विजन है और जिस तरह से वह देश को आगे लेकर चल रहे हैं, हर देशवासी के मन में यह विश्वास है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई पावन डुबकी


इसके बाद उन्होंने राजस्थान मंडप में संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके शिविर में चल रहे यज्ञ में शामिल होकर राष्ट्र एवं मानव कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…