मुख्यमंत्री ने पौड़ी में सड़क और पुल निर्माण के लिए मंजूर किए 6.76 करोड़
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए कुल 6.76 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत…

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों में सड़क एवं पुल निर्माण से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए कुल 6.76 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ही आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।
पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कल्जीखाल में कांसखेत-असगढ़-घंडियालधार-अलासू-कुनकुली मोटर मार्ग के किलोमीटर 13 से 17 के मध्य सुधारीकरण कार्य के लिए 3.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ आवागमन में सुगमता आएगी।
वहीं, कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु के निर्माण के लिए 3.31 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पुल के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं को जिले की सड़क एवं पुल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधारीकरण से पौड़ी और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को दीर्घकाल में बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
