प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपने पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, जीएसटी व्यवस्था और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे निर्णयों को देश के विकास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान संचालित व्यापक टीकाकरण अभियान और ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल को भारत के वैश्विक नेतृत्व का उदाहरण कहा।
पत्र में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सनातन सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राममंदिर, अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदार मंदिर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों को देश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पुनर्विकास, चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, रोपवे परियोजनाओं, वंदे भारत एक्सप्रेस और सीमांत क्षेत्रों के विकास कार्यों को नई गति मिली है।
उन्होंने लखवाड़, सौंग व्यासी और जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके पूरा होने से राज्य की पेयजल और सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर विश्व मंच पर और अधिक सशक्त पहचान स्थापित करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
