24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके तहत देहरादून में संसारी…

24GhanteOnline
October 17, 2026
2 min read
सीएम धामी ने विकास कार्यों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए दी वित्तीय स्वीकृति, संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार को ₹49.95 लाख मंजूर

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके तहत देहरादून में संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का शेष कार्य पूरा करने, पिथौरागढ़ जिले में पुलिया निर्माण तथा उत्तरकाशी जिले में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को किराये के भवन में रहने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹49.95 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 86, सेवलाकलां स्थित संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए ₹49.95 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से मंदिर के शेष जीर्णोद्धार कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

पिथौरागढ़ के गराली में ₹58.14 लाख से बनेगी पुलिया

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के गराली में पुलिया निर्माण के लिए ₹58.14 लाख की स्वीकृति को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन प्रदान किया है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में ₹34.88 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुमोदन दिया गया है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में स्थानीय आवागमन संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

आपदा प्रभावित पांच परिवारों को छह माह तक मिलेगा किराया

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले की नगर पंचायत नौगांव के वार्ड संख्या 7, सौली में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से प्रभावित पांच परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवनों में रखने के लिए ₹1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है।

स्वीकृत प्रावधान के अनुसार, प्रत्येक प्रभावित परिवार को प्रतिमाह ₹4,000 की दर से छह माह तक किराये की सहायता दी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

राज्य सरकार की इन स्वीकृतियों के माध्यम से एक ओर स्थानीय विकास एवं निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और अस्थायी आवास की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…