24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में धार्मिक स्थलों के विकास,…

24GhanteOnline
July 21, 2026
2 min read
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में धार्मिक स्थलों के विकास, प्रशासनिक भवन निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र स्थित कलझीपा जोशी में गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मंदिर परिसर का समग्र विकास करना है।

इसके अलावा उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में नए तहसील भवन के निर्माण के लिए ₹13.50 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किस्त के रूप में ₹5.40 करोड़ जारी करने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने दिया है। इस परियोजना से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों से फसलों और आबादी की सुरक्षा के लिए घेरबाड़, सुरक्षा दीवार तथा सोनकिल नामे तोक से कुएं तक सीसी रेलिंग मार्ग के निर्माण हेतु ₹93.85 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं ग्राम पुलिया नामे, पंचायत खड़ीखाल में सड़क से सारी केमर गांव के डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़िंजा रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए ₹52.06 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन स्वीकृतियों से संबंधित क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…