24 घण्टे ऑनलाइन

'फिट इंडिया' अभियान को मिलेगा व्यापक विस्तार, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…

24GhanteOnline
March 10, 2025
1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। इसी के तहत प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने (CM Dhami) स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाने और इस अभियान में खिलाड़ियों को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज करने, नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने और व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि इस पहल में स्कूली छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि युवा पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…