24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से उनके आवास में मुलाकात कर अधिकार पत्र सौंपा। इस मौके पर संगठन सचिव अनुराग सिंह…

24GhanteOnline
September 8, 2026
1 min read
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से उनके आवास में मुलाकात कर अधिकार पत्र सौंपा। इस मौके पर संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलौत और सदस्य सुरेश चन्द्र सुयाल साथ रहे।

रघुवंशी ने देहरादून से लौटकर मंगलवार को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को उनकी घोषणा "हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन" की याद दिलाई और मांग रखी कि असम की तर्ज पर हर जिले में सेवा सदन बने। आवासहीन परिवारों को भूखंड, दोहरी पेंशन की समस्या का समाधान, सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने और निधि में वृद्धि की मांग की गई।

इसके अलावा उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में पंजाब की तरह पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन और पुत्रवधू को निशुल्क यात्रा सुविधा, सचिव स्तर की बैठक समय पर कराने, सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने, शहीद जगदीश वत्स सहित सेनानियों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने, उनकी जयंती-पुण्यतिथि प्रदेश स्तर पर मनाने, बेरोजगार युवाओं को अनुकंपा नियुक्ति और परिवार कल्याण परिषद में उपाध्यक्षों की नियुक्ति की मांग रखी गईमुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…