उत्तराखंड के विकास को बड़ी रफ्तार, CM धामी ने ₹1967 करोड़ की परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय…

देहरादून। उत्तराखंड में शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें जीआईएस आधारित जल-निकासी योजनाओं के साथ बाढ़ सुरक्षा और पार्किंग निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जीआईएस आधारित जल-निकासी योजना के तहत शामिल 15 परियोजनाओं के लिए ₹1960 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इन योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के आधार पर विकसित किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी के दाहिने किनारे स्थित खेत खेड़ा गांव की सुरक्षा के लिए ₹6.82 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा योजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना के क्रियान्वयन से नदी कटाव और बाढ़ से गांव की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स से स्टाफ कार पार्किंग निर्माण के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ₹70.21 लाख की कुल लागत वाली इस परियोजना के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹42.12 लाख जारी करने का अनुमोदन दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
