24 घण्टे ऑनलाइन

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बेटियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मान, कहा- उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं की नई पहचान बन रहा है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने…

24GhanteOnline
July 21, 2026
3 min read
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बेटियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मान, कहा- उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं की नई पहचान बन रहा है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। साथ ही उनके प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल और ललित कुँवर को भी सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एशियन चैंपियनशिप में चमकी उत्तराखंड की बेटियां

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 3 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की दो महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। निकिता चंद ने 60 किलोग्राम भार वर्ग और काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

पिथौरागढ़ के बड़ालू गांव की रहने वाली निकिता चंद इससे पहले वर्ष 2021, 2022 और 2023 की एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह प्रशिक्षक बृजेंद्र मल और भास्कर भट्ट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

काजल फर्स्वाण का लगातार शानदार प्रदर्शन

मुनस्यारी के भदेली गांव की निवासी काजल फर्स्वाण ने भी अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने शुरुआती प्रशिक्षण पिथौरागढ़ के महिला आवासीय छात्रावास और बाद में स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में प्राप्त किया। वर्तमान में वह पटियाला स्थित राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं।

काजल इससे पहले अंडर-19 एएसबीसी एशियन चैंपियनशिप में रजत, अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य और 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में भी रजत पदक जीत चुकी हैं।

आरती धारियाल ने रोमानिया में जीता स्वर्ण

पिथौरागढ़ की एक और प्रतिभाशाली मुक्केबाज आरती धारियाल ने 12 से 16 जुलाई 2026 तक रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

गौड़ीहाट, पिथौरागढ़ की निवासी आरती इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 की एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वह भी वर्तमान में पटियाला स्थित राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। आरती ने जिला खेल कार्यालय के तहत संचालित स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में कोच निखिल महर के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी।

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगी सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल अवसंरचना के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की बेटियां भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरंग सहित खेल विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…