24 घण्टे ऑनलाइन

धामी ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को रुड़की में हरिद्वार - रुड़की डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचआरडीए) द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इस…

24GhanteOnline
June 28, 2026
2 min read

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को रुड़की में हरिद्वार - रुड़की डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचआरडीए) द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल अवसंरचना युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है और उत्तराखंड सरकार भी अपनी खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

धामी ने कहा कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से हरिद्वार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इनडोर खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। यह परिसर नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण शिविरों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…