24 घण्टे ऑनलाइन

सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण शुरू, CM धामी बोले- हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश से 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' सेवा पखवाड़ा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण…

24GhanteOnline
July 4, 2026
3 min read
सेवा पखवाड़ा का दूसरा चरण शुरू, CM धामी बोले- हर पात्र तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश से 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' सेवा पखवाड़ा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं लोगों के बीच पहुंच रही है, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित कई विभागों की सेवाएं शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगी। साथ ही जनसमस्याओं का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा तथा उनके त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी शिविरों में मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं तथा जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की भावना को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है, जो सरकार और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…