मुख्यमंत्री ने किया मसूरी ट्रैक रूट का निरीक्षण, दूसरे ट्रैक रूट्स को भी सुधारने पर जोर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण कर इस मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण कर इस मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को निर्देश दिया कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बनाए रखते हुए, देश-विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, पर्यटकों और आम जनता के लिए बैठने, खाने-पीने और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएं।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि रूट पर बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए, मार्गदर्शन के लिए आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाएं। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया जाए।
अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की और उनके ओर से प्राप्त फीडबैक को भी रूट डेवलपमेंट में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में स्थित दूसरे ट्रैकिंग रूट को भी और बेहतर बनाया जाएगा। जिससे देश-विदेश से आने वाले टूरिस्ट और ट्रैकर्स उत्तराखंड की नैसर्गिकता, सुंदरता और वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति का आनंद ले सके और यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।
इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पराग धकाते सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
