मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नई दिल्ली में की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में विमानन क्षेत्र के विकास और हवाई…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में विमानन क्षेत्र के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट व नैनीसैनी एयरपोर्ट के वॉच आवर्स बढ़ाने एवं जनपद पिथौरागढ़ की रणनीतिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के अंतर्गत नैनीसैनी एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली) के लिए 42 से 48 सीटों वाली नियमित विमान सेवा शुरू करने की मांग की।
साथ ही पिथौरागढ़ से धारचूला व मुनस्यारी जैसे सीमांत क्षेत्रों को भी हवाई सेवाओं से जोड़ने का भी अनुरोध किया। उनसे जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों में तेजी लाने के संबंध में भी वार्ता हुई।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी के नए द्वार खुल रहे हैं और राज्य के पर्यटन, व्यापार एवं आपदा प्रबंधन को अधिक मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
