लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश
देहरादून। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र से लापता रेशमा देवी की तलाश के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने एसएसपी टिहरी से फोन पर प्रकरण की जानकारी लेते हुए रेशमा की तलाश के…

देहरादून। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र से लापता रेशमा देवी की तलाश के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने एसएसपी टिहरी से फोन पर प्रकरण की जानकारी लेते हुए रेशमा की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करने और तलाश अभियान में उपलब्ध तकनीकी व वैज्ञानिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिए कि रेशमा की तलाश के लिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। धामी ने कहा कि किसी व्यक्ति के लापता होने की घटना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होती है।
ऐसे मामलों में पुलिस एवं प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें जांच एवं तलाश अभियान की प्रगति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेशमा की सकुशल तलाश के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी संभावित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
