24 घण्टे ऑनलाइन

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य…

24GhanteOnline
October 25, 2026
2 min read
सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी सुने।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पिथौरागढ़ और आसपास के सीमांत क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों। मेडिकल कॉलेज के संचालन से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्यों को पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और विधायक फकीर राम टम्टा सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…