रानीबाग-भीमताल रोपवे को लेकर सीएम धामी का बड़ा आश्वासन
देहरादून। रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर…

देहरादून। रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार रोपवे परियोजनाओं पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि रानीबाग-भीमताल के साथ ही नैनीताल और कैंचीधाम के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति देंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
