अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनपद को 138.09 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आवास विकास विभाग की ओर से अल्मोड़ा नगर में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और जीआईसी क्षेत्र में तैयार तीन पार्किंग योजनाओं का लोकार्पण किया गया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन परियोजनाओं से शहर में पार्किंग सुविधा बढ़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
पेयजल विभाग की दो योजनाओं के जरिए 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ा गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतकोटुली-गगास मोटर मार्गों सहित कुल 34.10 किलोमीटर सड़क सुधार और उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया गया।
सिंचाई विभाग की चार योजनाओं के अंतर्गत चौखुटिया और स्याल्दे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे किए गए हैं। इन योजनाओं से भवनों, पुलों और कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा गोबिंदपुर दौलाघट में मिनी बैराज और दन्या बाजार स्थित सैम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
लोक निर्माण विभाग की सात योजनाओं के तहत विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधार और मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत सारकोट विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य का लोकार्पण और चौखुटिया के महाकालेश्वर विद्यालय में नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
चिकित्सा विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों की भी शुरुआत की गई।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
