आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों से भी संवाद कर उनके कार्यों से जुड़ी जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वहीं, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई। इसके साथ ही 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के जरिए मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के साथ पोषण से जुड़े विषयों पर भी विशेष जोर दिया गया। धामी ने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और हर बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारयुक्त वातावरण मिले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
