वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि
पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित शख्सियत को खोया : मुख्यमंत्री चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने…

पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित शख्सियत को खोया : मुख्यमंत्रीचंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा (ओ.पी. शर्मा) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित शख्सियत को खो दिया है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। स्वर्गीय ओ.पी. शर्मा हिसार जिला के धांसू गांव के रहने वाले थे। हिसार में पत्रकारिता करने के बाद इन दिनों वो चंडीगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पत्रकारिता कर रहे थे।
वहीं, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने भी वरिष्ठ पत्रकार ओ.पी. शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन की सूचना अत्यंत दुखद और मन को व्यथित करने वाली है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी और कर्मठ पत्रकार के साथ-साथ एक हंसमुख एवं मिलनसार साथी को भी खो दिया है।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
