नायब सिंह सैनी का खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान, मेडल विजेताओं का होगा सम्मान
चंडीगढ़। खेलों की धरती के रूप में पहचान बना चुके हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से अपने नकद पुरस्कार का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय,…

चंडीगढ़। खेलों की धरती के रूप में पहचान बना चुके हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से अपने नकद पुरस्कार का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है।
राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और पैरा एशियन खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 198 खिलाड़ियों को कुल 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करेगी। इसे प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूत करने तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सात जुलाई को सुबह 11 बजे पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह के आडिटोरियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहेंगे।
पुरस्कार राशि के तहत विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 117 खिलाड़ियों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल-2022 के 78 खिलाड़ियों को 4.52 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ियों को 2.32 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
2036 ओलिंपिक खेलों में 36 पदक जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियाणा देश में सबसे अधिक पदक जीतने वाले राज्यों में शामिल है। प्रदेश सरकार ने 2036 ओलिंपिक खेलों में 36 पदक जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।
इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और समय पर प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बता दें कि रुकी हुई पुरस्कार राशि का वितरण केवल खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, बल्कि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड अब केवल धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के सबसे पसंदीदा औद्योगिक गंतव्यों में से एक बनकर उभर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई उद्योग-अनुकूल नीतियों,…
त्योहारों पर हरियाणा सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा ₹15 हजार का एडवांस
चंडीगढ़। त्योहारों के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने राहत दी है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में स्थायी या अस्थायी आधार पर लगे नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 हजार रुपये…
सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय…
सिंगापुर से हरियाणा के लिए 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
चंडीगढ़: वैश्विक निवेश मानचित्र पर हरियाणा की पहचान को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सिंगापुर यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान, विभिन्न कंपनियों और…
