अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरयू अतिथि गृह से रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल…

अयोध्या। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सरयू अतिथि गृह से रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पार्चन किया। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के प्रथम अध्यक्ष रहे परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। परमहंस रामचंद्र दास महाराज का अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनसे आत्मीय संबंध रहा है। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ परमहंस रामचंद्र दास रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे। समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु भी मौजूद रहे। संतों ने भी परमहंस रामचंद्र दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के किए दर्शन समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग में पहुंचकर स्वर्गीय महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की। राम मंदिर में रामलला का किया दर्शन-पूजन हनुमानगढ़ी से मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन किया।
23वें पुण्य स्मृति महोत्सव में हुए शामिल रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, जहां वह ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के 23वें पुण्य स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संत-महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
संत रविदास मंदिर में भी अर्पित की पुष्पांजलि मुख्यमंत्री रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर भी गए। यहां उन्होंने संत रविदास को नमन करते हुए मंदिर के स्वर्गीय महंत पूज्य बनवारी पति ब्रह्मचारी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे के दौरान संत समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
