24 घण्टे ऑनलाइन

नेत्रकुम्भ पहुंचे सीएम योगी, सेवा कार्यों के लिए की सराहना

महाकुम्भनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुम्भ में चल रहे नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सबसे पहले गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण…

24GhanteOnline
February 27, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुम्भ में चल रहे नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सबसे पहले गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजन में लगे प्रमुख लोगों से मुलाकात की। फिर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने नेत्रकुम्भ की भव्यता और प्रबंधन की प्रशंसा की। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि महाकुम्भ के दौरान नेत्रकुंभ में 2.37 लाख मरीजों की यहां जांच की गई है।

चश्मा वितरण का बड़ा लक्ष्य


सीएम योगी (CM Yogi)को बताया गया कि नेत्रकुम्भ में 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नेत्रकुम्भ की सेवा को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। पहले 26 फरवरी को इसका समापन होना था, लेकिन बाद में इसकी तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई।

निरीक्षण के दौरान सीएम योगी (CM Yogi)ने विशेषज्ञों से पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को किस तरह व्यवस्थित इलाज दिया जा सका। जिस पर डॉक्टरों ने बताया कि यह कठिन कार्य था, लेकिन सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते सफलता मिली। मुख्यमंत्री ने इस सेवाभाव के लिए सभी डॉक्टरों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की जरूरत बताई।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बड़े हनुमान जी के किए दर्शन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ की सफलता के लिए आभार प्रकट करने प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाबली हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया और मंदिर के सभी पुजारियों को प्रणाम किया। मुख्यमंत्री का पूजन मंदिर के महंत एवं श्रीमठ बाघम्बरी पीठाधीश्वर पूज्य बलवीर गिरि जी महाराज ने संपन्न कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान की आरती की। जिसके बाद मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं बड़े हनुमान जी की तस्वीर भेंट की गई।

बलवीर गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को महाकुम्भ के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय जी महाराज ने बताया कि महाकुम्भ की सफलता के लिए संत समाज ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हुए संतों और पुजारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही महाकुम्भ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…