24 घण्टे ऑनलाइन

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के उस क्लासरूम में पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन में शिक्षा ली थी। सीएम योगी ने यहां यमकेश्वर के चार…

24GhanteOnline
February 8, 2025
4 min read

पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के उस क्लासरूम में पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन में शिक्षा ली थी। सीएम योगी ने यहां यमकेश्वर के चार स्कूलों का दौरा किया, जहां छोटे-छोटे बच्चों ने उनके स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। सीएम योगी ने पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगी है, यहां बदलाव दिख रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने अपने उत्तराखंड दौरे के आखिरी दिन प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी का दौरा किया। सीएम योगी ने कहा कि काफी दिनों बाद यहां आया हूं। इस बार विद्यालय का काफी कायाकल्प हो गया है, विद्यालय का भवन भी बदल गया है। श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि किसी को ज्ञानवान बनाने से बढ़िया पुण्य का कार्य कोई नहीं है, इसके लिए आधार तैयार करने का कार्य यहां हो रहा है। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगी है।

स्कूलों में तकनीक के सहयोग से साधनों को बेहतर ढंग से किया जा सकता है लागू


सीएम योगी (CM Yogi ) ने कहा कि पिछले एक साल से इन स्कूलों में कई गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसका अनुभव बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की झलक से किया जा सकता है। हम भी पीछे न रहें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। तकनीक का प्रयोग कर साधनों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं होती, बल्कि इसमें समाज की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब समाज शिक्षा को प्राथमिकता और योगदान देगा, तभी बेहतर व उज्ज्वल भविष्य़ की नींव रखी जा सकती है। सीएम योगी ने कहा कि जब हम लोग यहां पढ़ते थे, तब स्थितियां कुछ और थीं। साधन नहीं थे, फिर भी बड़ी संख्या में यहां बच्चे पढ़ते थे, लेकिन हमारे गुरुजनों ने सीमित साधन में व्यवस्था अनुशासित करके रखा था।

सीएसआर फंड से इन स्कूलों का हुआ कायाकल्प


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने अपनी बचपन की शिक्षा इन विद्यालयों में ली थी। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इन विद्यालयों को साधन-संपन्न बनाया। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) की तरफ से सीएसआर फंड के तहत इन स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। सीएम योगी ने इन कार्यों का निरीक्षण किया, फिर यहां हुए कार्यों का उद्घाटन किया। सबसे ज्यादा अधिक समय उन्होंने ठांगर प्राइमरी स्कूल में बिताया। यहां बच्चों ने सीएम योगी के स्वागत में गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सीएम योगी (CM Yogi ) ने बच्चों को चॉकलेट बांटे और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने उस क्लास रूम में भी समय बिताया, जहां उन्होंने कक्षा पांच तक की पढ़ाई की है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज, सरकार के साथ-साथ निजी संस्थाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही हैं और क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में योगदान दे रही हैं। सरकार और समाज मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अब शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे इन संसाधनों का सदुपयोग कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें।

स्कूलों में उपलब्ध कराई गई हैं बेहतर सुविधाएं


सीएम योगी (CM Yogi ) के दौरे को लेकर इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में 16, ठांगर में 22, जूनियर हाई स्कूल कांडी में 32 और जूनियर हाई स्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। सीएसआर फंड से प्राथमिक विद्यालय ठांगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर प्रयोगशाला भी बनाई गई हैं, जिसमें 10-10 कंप्यूटर हैं। इसके अलावा वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब्स भी तैयार की गई हैं। विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर व सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालयों की सुविधा, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। इन विद्यालयों को सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है। सीएम योगी ने निरीक्षण कर बच्चों के लिए और अधिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…