एयर इंडिया की फ्लाइट में निकला कॉकरोच, यात्रियों में मचा हड़कंप
एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट्स से जुड़ी आएदिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती हैं। ताजा घटनाक्रम में फ्लाइट में कॉकरोच मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दो यात्रियों को दूसरी सीट पर शिफ्ट करना पड़ा। यह घटना…
एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट्स से जुड़ी आएदिन कोई न कोई घटना सामने आती रहती हैं। ताजा घटनाक्रम में फ्लाइट में कॉकरोच मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दो यात्रियों को दूसरी सीट पर शिफ्ट करना पड़ा। यह घटना सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही उड़ान संख्या AI180 में हुई। इस मामले में एयरलाइन को सफाई देने के साथ-साथ यात्रियों से माफी भी मांगनी पड़ी है।
दरअसल, सोमवार को कुछ रिपोर्ट्स में एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में कॉकरोच मिलने की बात सामने आयी थी। जिस पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या AI180 में दुर्भाग्यवश दो यात्री विमान में कुछ छोटे कॉकरोचों की मौजूदगी से परेशान हो गए। इसलिए हमारे केबिन क्रू ने दोनों यात्रियों को उसी केबिन की दूसरी सीटों पर बिठाया, जहाँ वे आराम से बैठ गए।
कोलकाता में उड़ान के निर्धारित ईंधन भरने के दौरान, हमारे ग्राउंड क्रू ने समस्या के समाधान के लिए तुरंत गहन सफाई की। इसके बाद, वही विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हो गया।”
एयर इंडिया (Air India) ने सफाई देते हुए आगे कहा, “हमारे नियमित फ्यूमिगेशन प्रयासों के बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। एयर इंडिया इस घटना के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जाँच करेगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय लागू करेगी। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
