बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी
नारियल सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी लोग जानते है। क्या आप जानते हैं नारियल का दूध में विटामिन ई, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम और कई तरह के हेल्दी फैट्स होते है, जो सेहत के साथ साथ स्किन और…

नारियल सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी लोग जानते है। क्या आप जानते हैं नारियल का दूध में विटामिन ई, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम और कई तरह के हेल्दी फैट्स होते है, जो सेहत के साथ साथ स्किन और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद होते है।
नारियल के दूध में फैटी एसिड और विटामिंस स्कैल्प को पोषण देकर बालों (Hair) की ग्रोथ में मदद करते है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है जिससे हेयर फॉल कम होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
जो लोग बालों में डैंड्रफ से परेशान है उनके लिए भी नारियल दूध फायदेमंद होता है। नारियल के दूध में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाये जाते है जो स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ को साफ करता है। साथ ही खुजली और जलन से राहत मिलती है।
नारियल का दूध बालों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है, जिससे बाल सॉफ्ट और शाईनी होते हैं। नारियल का दूध ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए रामबाण है। इसके साथ ही नारियल के दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और स्प्लिट एंड्स की समस्या से भी बचाता है।
गर्मियों में नारियल का दूध स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, जिससे तनाव और बाल झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है। साथ ही यह स्कैल्प में होने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप ताजा नारियल का दूध में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या आंवला तेल डालकर एक स्ट्रेप बोटल में भरकर रख लें। इसके बाद बालों को धोने से कुछ घंटे पहले इसे अपने बालों पर स्प्रे करें। सप्ताह में 1 या 2 बार लगाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
