24 घण्टे ऑनलाइन

इससे मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो, जानें इस्तेमाल का तरीका

कॉफी (Coffee) की खुशबू लोगों दीवाना बना देती है। रही बात इसके सेवन की तो यह शरीर में नयी ताजगी भर देती है, पर क्या आपको पता है कॉफी फेस पर लगाने के भी चमत्कारी फायदें है। कॉफी का फेस पैक लगाने से चेहरे को सुंदर बनाता है…

24GhanteOnline
February 12, 2025
4 min read

कॉफी (Coffee) की खुशबू लोगों दीवाना बना देती है। रही बात इसके सेवन की तो यह शरीर में नयी ताजगी भर देती है, पर क्या आपको पता है कॉफी फेस पर लगाने के भी चमत्कारी फायदें है। कॉफी का फेस पैक लगाने से चेहरे को सुंदर बनाता है और स्किन की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है।

कॉफी फेस पैक (Coffee Face Pack) लगाने से स्किन ग्लो करेगी


इस फेसपैक (Coffee Face Pack)को लगाने से न सिर्फ स्किन ग्लो करेगी बल्कि आपकी रंगत में भी निखार आ जाएगा। कॉफी (Coffee) आपकी स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। कॉफी  त्वचा से डेड स्किन हटाने में मदद करता है। आप घर में आसानी से कॉफी से फेसपैक बना सकते हैं। चलिए आपको बताते है कॉफी के बने पांच ऐसे फेस पैक जो आपको चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद है।

एक बाउल में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच कॉफी पाउडर लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इससे चेहरे पर मसाज करें, 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। चमकदार त्वचा के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधा चम्मच कॉफी पाउडर को एक चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश करें। इस तरह से चेहरे की सफाई करने से चेहरे को पोषण भी मिलता है और चेहरा चमकदार बनता है।

नींबू का रस चेहरे पर लगाने से चेहरे की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। एक चम्मच कॉफी पाउडर में दो से तीन चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर पांच मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से स्किन चमकदार बनने के साथ झुर्रियों भी कम होगी।

कॉफी और शहद दोनों ही त्वचा की अंदरूनी सफाई करके से स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। शहद में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुहांसों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट से चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करके चेहरे को साफ करे और कुछ 5 मिनट तक मसाज करें।

कॉफी में एक चम्मच आटा या बेसन, कच्चा दूध और नीबूं साथ में थोड़ा सा शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाए और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर नर्मल पानी से फेस धो लें। हफ्ते में दो या तीन बार ये फेस पैक आप लगा सकती है। इसका फर्क आपको पहली बार में ही नजर आएगा।

कॉफी से फेसपैक (Coffee Face Pack)बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी पाउडर चाहिए। इसमें आप एक चम्मच शहद मिक्स करें और एक साफ कटोरी में इसे मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इसे लगाते वक्त आपको चेहरे पर हल्की मालिश करनी है। करीब 15-20 मिनट बाद आप साफ पानी से फेस वॉश कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाने से स्किन एकदम से ग्लो करने लगेगी।

फेस पैक (Coffee Face Pack) लगाते समय इन बातों का रखे खास ध्यान


अगर आप कॉफी फेसपैक (Coffee Face Pack) लगा रहे हैं तो इससे पहले आप चेहरे को साफ पानी से धो लें और तौलिये से सुखा लें।
अगर आपने किसी तरह का वॉटरप्रूफ मेकअप किया हुआ है तो उसे चेहरे को साफ कर लें।
इस पैक को लगाने के बाद घर से बाहर न निकलें. धूल मिट्टी और धूप से बचें।
अगर आपको स्किन पर किसी तरह की एलर्जी रहती है तो कॉफी फेस पैक का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो इस पैक को ज्यादा मसाज यानि रब न करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…