फेस पर निखार के लिए ट्राई करें ये स्क्रब
कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी (Coffee) के साथ होती हैं जो उन्हें एनर्जी देने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफ़ी आपके स्किन को निखार देने का काम भी करती हैं। जी हां, कॉफी है एक अच्छा एक्सफोलिएटर है…
कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी (Coffee) के साथ होती हैं जो उन्हें एनर्जी देने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफ़ी आपके स्किन को निखार देने का काम भी करती हैं। जी हां, कॉफी है एक अच्छा एक्सफोलिएटर है जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर दाग-धब्बे, डेड स्किन और मुहांसे आदि को दूर करने में मदद मिल सकती हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर कॉफी स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाती है और आपके रोमछिद्रों में जमा गंदगी को दूर करती है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होता है। आप कॉफी का इस्तेमाल स्क्रब (Coffee Scrub ) के तौर पर भी कर सकते हैं। आज हम आपको कॉफी से बने कुछ स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जो स्किन को नेचुरल निखार देने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन कॉफी स्क्रब के बारे में...
शक्कर और कॉफी का स्क्रब (Coffee Scrub)
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कॉफी पाउडर, नारियल की शक्कर, जैतून का तेल, नींबू का रस। इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। 5 से 7 मिनट के बाद साफ करें। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसी के साथ फेस स्क्रब में मौजूद कैफिन डार्क अंडर आई को साफ करता है।
नींबू और कॉफी का स्क्रब (Coffee Scrub)
चेहरे पर कॉफी और नींबू का स्क्रब बनाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत के अनुसार कॉफी और बराबर मात्रा में नींबू का रस लेकर मिला लें। इसे चेहरे पर तकरीबन 5 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप बारीक कॉफी ही लें और इसे छुड़ाते हुए चेहरे पर तेजी से ना घिसें।
दही और कॉफी का स्क्रब (Coffee Scrub)
फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी और 1 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को गर्म पानी से धो लें। आप हफ्ते में इस स्क्रब का इस्तेमाल 1 से 2 बार कर सकते हैं। ये रूखी त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
चावल आटा और कॉफी का स्क्रब (Coffee Scrub)
एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुनगुना पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए तैयार है आपका कॉफी स्क्रब। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। फिर फेस पर मॉइश्चराइजर लगाएं। एक्ने-प्रोन स्किन वाली महिलाओं को बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
