24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर रिपोर्ट सौंपी, मुख्यमंत्री से मिले आयोग अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष बीएस…

24GhanteOnline
February 27, 2025
1 min read

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह रिपोर्ट प्रस्तुत की।

आयोग ने इससे पहले 14 अगस्त 2022 को हरिद्वार जिले की प्रथम रिपोर्ट सौंपी थी। अब शेष 12 जिलों की तृतीय रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व देने की संस्तुति की गई है।

महाकुंभ की स्वच्छता, सफाई, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाओं से दुनिया अचंभित


रिपोर्ट के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्षों की 13 सीटें, जिला पंचायत के 358 वार्ड, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के 89 पद, क्षेत्र पंचायत के 2,974 वार्ड, ग्राम प्रधानों की 7,499 सीटें और ग्राम पंचायत के 55,589 वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की सिफारिश की गई है।

इस अवसर पर कैबिनेट सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, विधायक बृजभूषण गैरोला आदि मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…