24 घण्टे ऑनलाइन

कंसीलर का इस्तेमाल के दौरान ना करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा

बेहतर लुक के लिए जरूरी हैं कि चेहरे के दाग-धब्बों को दूर किया जाए और इसके लिए महिलाएं मेकअप (Makeup) की मदद लेना पसंद करती हैं। स्किन पर कई तरह की प्रॉब्लम होती है जिन्हें छिपाने के लिए मेकअप में कंसीलर (Concealer) का…

24GhanteOnline
August 21, 2026
4 min read
कंसीलर का इस्तेमाल के दौरान ना करें ये गलतियां, वरना लुक हो जाएगा

बेहतर लुक के लिए जरूरी हैं कि चेहरे के दाग-धब्बों को दूर किया जाए और इसके लिए महिलाएं मेकअप (Makeup) की मदद लेना पसंद करती हैं। स्किन पर कई तरह की प्रॉब्लम होती है जिन्हें छिपाने के लिए मेकअप में कंसीलर (Concealer) का इस्तेमाल किया जाता हैं।

कंसीलर (Concealer) आपके मेकअप का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद करता है। इसे लगाने से मेकअप को अच्छी फिनिशिंग टच मिलती है। यह आपके लुक को आकर्षक बनाने का काम करता हैं, लेकिन कई बार महिलाएं इसका इस्तेमाल करने के दौरान कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से लुक बर्बाद हो जाता हैं। आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है इनके बारे में...

स्किन को प्रेप न करना

चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले इसे प्रेप करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से मेकअप स्किन को डैमेज नहीं करेगा। साथ ही आपका मेकअप बेहद फ्लॉलेस लगेगा। आपको अपनी स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करना चाहिए। कंसीलर लगाने से पहले आपको अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। कंसीलर लगाने से कम से कम 15 मिनट पहले क्रीम लगाएं ताकि यह अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए। इससे क्रीज भी नहीं बनती हैं। अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं क्रीम के कलर करेक्टर का उपयोग करें।

स्किन को र्प्याप्त मॉइस्चराइजिंग न करना

कई बार आप स्किन को र्प्याप्त मॉइस्चराइजिंग किए बिना कंसीलर लगा लेते हैं, जो कि आपके मेकअप को खराब कर सकता है। आंखों के आसपास स्किन काफी संवेदनशील होती है, इस प्रकार इसे हाइड्रेटेड रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए कंसीलर लगाने से पहले आप हमेशा अपनी आंखों के नीचे कुछ आई क्रीम या मॉइस्चराइजिंग क्रीम थपथपाएं और कुछ देर रहने दें। कुछ मिनटों बाद आपकी स्किन कंसीलर के लिए तैयार है। ऐसा करने से आपका कंसीलर पैची नहीं बनेगा और अधिक समय तक टिका रहेगा।

प्राइमर का इस्तेमाल न करना

पिंपल्स अधिकतर ऑयली स्किन पर होते हैं। ऐसे में कंसीलर का टिके रहना काफी मुश्किल होता है। इसलिए के प्राइमर का इस्तेमाल भी करें। ये कंसीलर को टिकाए रखने में मदद करता है। पिंपल को छुए नहीं। इससे संक्रमण हो सकता है।

पूरे चेहरे पर एक ही शेड का इस्तेमाल करना

यदि आप अपने चेहरे पर एक शेड को लगा रहे हैं, तो ऐसा करने से बचें। अक्सर कुछ लोग यह गलती कर बैठते हैं, जबकि एक फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए हमेशा कोशिश करें कि अपने स्किन से मिलते-जुलते दो शेड में कंसीलर चुने। एक ऐसा शेड, जो आपके स्किन टोन से काफी हद तक मैच करता हो और दूसरा आपकी त्वचा की टोन से थोड़ा हल्का। फिर आप अपने ब्लीमेज़ को छुपाने के लिए स्किन टोन से मैच करता शेड लगाएं और चेहरे को चमकाने के लिए लाइट शेड का इस्तेमाल करें।

फॉर्मूला हो सही

आपको त्वचा संबंधी जरूरतों के हिसाब से कंसीलर (Concealer) चुनना चाहिए। अगर आप ब्रेकआउट की समस्या से जूझ रही हैं तो मैट कंसीलर का उपयोग करें। यह कंसीलर थिक होते हैं, जिससे ब्रेकआउट्स अच्छे से छुप जाएंगे। अंडर आई को कवर करने के लिए क्रीमी फॉर्मूला कंसीलर सही रहेगा। कंसीलर को कभी भी रगड़े नहीं। हमेशा डैब-डैब करके ही लगाएं।

कंसीलर (Concealer)  से पहले फांउडेशन लगाना

अक्सर लड़कियां मेकअप करने वक्त फाउंडेशन और कंसीलर (Concealer)  को लेकर कंफूज रहती है। वे उलझ में रहती है कि पहले किसे यूज करना चाहिए। ऐसे मे कई लड़कियां पहले फाउंडेशन का इस्तेमाल करती है। मगर ये गलत है। असल में कंसीलर चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयों को छुपा कर चेहरे को स्मूद करता है। ऐसे में चेहरे पर कंसीलर (Concealer)  लगाने के बाद ही फांउडेशन को यूज करें। ये आपके मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद करता है।

सेटिंग पाउडर न लगाना

कंसीलर (Concealer)  को लगाने के बाद इसे सेटिंग पाउडर से सेट जरूर करें। इसका इस्तेमाल करने से आपका कंसीलर लंबे समय तक टिका रहेगा। इसके साथ ही यह चेहरे को नया और नेचुरल लुक देने का काम करता है।

मेकअप ब्रश

कंसीलर (Concealer)  को लगाने के लिए आपको सही ब्रश का इस्तेमाल करना जरूरी है। आप एक ही ब्रश से फाउंडेशन और कंसीलर नहीं लगा सकती हैं। आपको मार्केट में आसानी से कंसीलर ब्रश मिल जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे के हर एरिया को कंसील करने के लिए अलग-अलग ब्रश बनाए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…