घर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है बालों का कंडीशनर
हेडवॉश करने का प्रोसेस तब तक पूरा नहीं माना जाता, जब तक शैम्पू के बाद कंडीशनर (Conditioner ) का इस्तेमाल ना किया जाए। वैसे तो कंडीशनर की मदद से बालों को सिल्की व स्मूद बनाया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल महज यहीं तक…
हेडवॉश करने का प्रोसेस तब तक पूरा नहीं माना जाता, जब तक शैम्पू के बाद कंडीशनर (Conditioner ) का इस्तेमाल ना किया जाए। वैसे तो कंडीशनर की मदद से बालों को सिल्की व स्मूद बनाया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल महज यहीं तक सीमित नहीं है। अगर आप चाहें तो इसकी मदद से अपने घर की कई समस्याओं को भी आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कंडीशनर (Conditioner ) का किस−किस तरह इस्तेमाल कर सकती हैं−
मेकअप ब्रश साफ़ करने में
कंडीशनर वास्तव में ब्रश के ब्रिसल्स को उसी तरह मजबूत करता है जिस तरह से यह बालों को मुलायम बनाता है। जब भी आप मेकअप ब्रश को क्लीन करें तो आखिरी में हेयर कंडीशनर को भी अप्लाई करें। यह आपके ब्रश के ब्रिसल्स को साफट बनाने के साथ−साथ उसकी शेल्फ लाइफ को भी बेहतर बनाएगा।
जंग से बचाने में
अक्सर हर घर में एक टूल बॉक्स होता है और अगर उस टूलबॉक्स में उपकरणों का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो इससे उनमें जंग लगना शुरू हो जाता है। ऐसे में उन्हें जंग से बचाने का एक सबसे अच्छा तरीका है हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना। आप अपने टूल्स पर हेयर कंडीशनर अप्लाई करें और उसे रगड़कर साफ करें। इससे टूल्स पर लगा जंग आसानी से क्लीन हो जाएगा।
शेविंग के बाद
जब आप पैरों को शेव करती हैं तो उसके बाद स्किन रफ और इरिटेटिड नजर आती है। ऐसे में आप अपने पैरों पर हेयर कंडीशनर को अप्लाई कर सकती हैं। यह एक लोशन की तरह काम करती है और आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देती है।
स्टील के बर्तन चमकाने में
अगर आप अपनी किचन में मौजूद स्टेनलेस स्टील को आसान तरीके से पॉलिश करना चाहती हैं तो आप कंडीशनर की मदद लें। बस, आप इसे स्टील के बर्तन पर अप्लाई करके रब करें। इसके बाद साफ कपड़े से क्लीन करें। आपके स्टील के बर्तन चमकने लगेंगे।
अंगूठी निकालने में
कई बार ऐसा होता है कि अंगूठी आपकी उंगली में टाइट हो जाती है और फिर उसे निकालने में काफी तकलीफ होती है। कई बार तो अंगूठी निकलती भी नहीं है और काफी दर्द होता है। ऐसे में उंगली से अंगूठी निकालने के लिए आप हेयर कंडीशनर की मदद लें। इससे आपकी उंगली से अंगूठी आसानी से निकल जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
