24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सुषमा डिमरी समेत अन्य…

24GhanteOnline
January 15, 2025
3 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सुषमा डिमरी समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की। इस मौके पर उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार निकाय क्षेत्रों में बनेगी तो क्षेत्र में विकास की गति तीन गुना तेज हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 23 जनवरी को भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।

धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है और जब भी भाजपा ने राष्ट्र के हित में कुछ किया है, कांग्रेस ने सिर्फ विरोध किया है। भाजपा ने हमेशा विकास और सुशासन के रास्ते पर काम किया, जबकि कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि गलती से जीत गई तो उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि हमारी सरकार तपोवन में जियोथर्मल प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे ज्योतिर्मठ और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, शीतकालीन यात्रा के शुरू होने से चारधाम यात्रा मार्ग पर रहने वाले लोगों को साल भर रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को विकास के समान अवसर देना है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, निकेश चौहान, शैलेंद्र पंवार, किशोर पंवार, संदीप नौटियाल, विजया रावत, ऋषि प्रसाद सती, माधव प्रसाद सेमवाल, कृष्णमणि थपलियाल, ठाकुर सिंह राणा, चक्रधर शाह, लक्ष्मण सिंह, अनिका पंवार, सुभाष डिमरी, मुकेश कुमार, अंशुल, राकेश भंडारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…