24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर भी नारेबाजी की

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में मानसून सत्र (Monsoon Session) के तीसरे दिन बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कांग्रेस विधायकों को धक्के मारने का आरोप लगाए। इस मुद्दे पर…

24GhanteOnline
August 5, 2026
2 min read
पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर भी नारेबाजी की

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में मानसून सत्र (Monsoon Session) के तीसरे दिन बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कांग्रेस विधायकों को धक्के मारने का आरोप लगाए। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर भी नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों ने सुबह साढ़े नौ बजे विधानसभा के प्रवेश द्वार पर पंजाब की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रखा था।

इस मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए दो काम रोको प्रस्ताव भी स्पीकर को भेजे गए थे।

बाजवा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस विधायक तख्तियां लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे, तब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया और उनके साथ धक्कामुक्की की। विधानसभा परिसर में प्रवेश के दौरान भी स्टाफ ने विधायकों के साथ धक्के दिए, जिससे उन्हें चोट भी लगी। बाजवा ने कहा कि विधायकों के कपड़ों तक पर हाथ डाला गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। बाजवा ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सीएम जनरल डायर की आत्मा आ गई है, क्योंकि वह जालंधर में उनके घर में रहते हैं।

कांग्रेस विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में कहा कि बुधवार को ईडी ने 11 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले मोहाली के सन्नी एन्क्लेव में पांचवीं व छठी मंजिल से पैसों से भरे बैग फेंके जाने की बातें सामने आईं। फिल्मों की तरह पैसे फेंके गए थे। बाजवा ने कहा कि उस समय सुबह से लेकर शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय के एक करीबी का नाम चर्चा में रहा, शाम को ईडी के प्रेस नोट में सरकार के ही एक मंत्री का नाम लगा दिया।

बाजवा ने आरोप लगाया कि पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के इंडस्ट्रियल प्लॉटों का व्यावसायिक इस्तेमाल कराया गया, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि मंत्रियों-संत्रियों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को चूना लगाया गया है। उन्होंने गमाडा और पूडा में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए ग्रेटर मोहाली क्षेत्र में बड़े स्तर पर हुए कथित घोटाले का भी मुद्दा उठाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…