24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को लेकर कभी नहीं दिखाई गंभीरता: धामी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में जनसभा कर जनता से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान…

24GhanteOnline
January 18, 2025
2 min read

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में जनसभा कर जनता से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अल्मोड़ा के विकास पर गंभीरता नहीं दिखाई जबकि हमारी सरकार सदैव अल्मोड़ा के विकास को प्रतिबद्ध रही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया गया है। नगर निगम अल्मोड़ा में भाजपा का बोर्ड बनने पर इस क्षेत्र में नवाचार होंगे के साथ ही इस सांस्कृतिक शहर का विकास होगा। यहां पर पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर उम्मीदवार लंबे समय से जनसेवा को समर्पित रहे हैं जबकि, अन्य पार्टी के उम्मीदवारों के लिए अल्मोड़ा का चुनाव महज एक व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचार की सोच रखने वाली कांग्रेस को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सोच हमेशा राष्ट्र विरोधी रही है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना के शौर्य का अपमान करने वाली पार्टी है। कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा की जनता इस बार नगर निगम में भाजपा को प्रचंड मतों से जीताने जा रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा के लिए पिथौरागढ़ और पंतनगर से सीधे हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदीप,रविंद्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…