दूध के साथ इस तरीके से करें अखरोट का सेवन, फायदे देखकर हो जाएंगे हैरान
खानपान संबधी दिक्कतों की वजह से ही कई बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं। इसमें गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। इसीलिए हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये पोषक तत्व हमें फलों, ताजी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स से…
खानपान संबधी दिक्कतों की वजह से ही कई बीमारियां शरीर में घर कर जाती हैं। इसमें गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। इसीलिए हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है और ये पोषक तत्व हमें फलों, ताजी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स से मिल सकते हैं। वैसे ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, ये तो सभी को पता होगा।
इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आज हम आपको अखरोट (Walnuts) के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन अगर आप दूध में उबालकर करें तो यह शरीर को बेहतरीन फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं इससे कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
माना जाता है कि अखरोट (Walnuts) में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं। अगर इसका सेवन दूध में उबालकर किया जाए तो इससे शरीर में पनप रहे कैंसर सेल्स (कोशिका) नष्ट हो सकते हैं, जिससे आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
भारत में लाखों लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसमें नौजवान तक भी शामिल हैं। ऐसे में अखरोट का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी मौजूद रहती है, जो मुख्य रूप से दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में सहायक है।
माना जाता है कि अखरोट (Walnuts) में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं यानी जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं। यह गुण दूध में भी पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों ही खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो सकता है और त्वचा में कसाव बना रहता है।
दूध और अखरोट (Walnuts) का एक साथ सेवन दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व दिमाग की कार्यप्रणाली को तेज बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये मेमोरी पॉवर को भी बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
