24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ते मेलेनिन कम करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

मेलेनिन (Melanin) एक ऐसा पदार्थ है जो हमारी त्वचा को रंग प्रदान करता है। शरीर में मौजूद मेलेनिन के कारण ही धूप में आपके बाल सफेद भी हो जाते हैं। लेकिन शरीर में मेलेनिन की मात्रा बढ़ना चिंताजनक साबित होता हैं जिसकी वजह से…

24GhanteOnline
November 11, 2025
4 min read

मेलेनिन (Melanin)  एक ऐसा पदार्थ है जो हमारी त्वचा को रंग प्रदान करता है। शरीर में मौजूद मेलेनिन के कारण ही धूप में आपके बाल सफेद भी हो जाते हैं। लेकिन शरीर में मेलेनिन की मात्रा बढ़ना चिंताजनक साबित होता हैं जिसकी वजह से स्किन पिगमेंटेशन होने लगती है और त्वचा का निखार खोने लगता है। त्वचा में मेलेनिन (Melanin)  की मात्रा कम होनी चाहिए तभी ये हमारी त्वचा को और निखार सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह शरीर में मेलेनिन (Melanin) की मात्रा को नियंत्रित किया जाए। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

केला

केले के साथ अमरुद को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। केला त्वचा को एक्सफोलिएट करके मुलायम बनाता है। विनेगर से पिगमेंटेशन के साथ ही त्वचा के दाग धब्बों से भी निपटा जा सकता है। लेकिन विनेगर में बेहद तेज एसिडिक गुण होते हैं इसलिए इसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाकर लगाना चाहिए।

पपीता

आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए पपीता इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद पपेन एंजाइम त्वचा को एक्सफोलिएट करके नए स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है। इन नए सेल्स की मदद से ही त्वचा सा ग्लोइंग और जवां नजर आती है। इसके लिए 1 चम्मच पपीता पेस्ट में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर 10 मिनट इसे लगा रहने दें। बाद में चेहरा धो लें।

टमाटर

टमाटर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन सी होता है जो त्वचा को गोरा बनाने में फायदेमंद साबित होता हैं। त्वचा में मेलेनिन (Melanin) को कम करने के लिए यह उपाय अपना सकते है, जिसमे एक टमाटर को अच्छी तरह पीस ले, फिर इसे पेस्ट को पूरी त्वचा पर लगा ले, कुछ समय होने के बाद साफ पानी से धो ले। इस प्रक्रिया को रोजाना अपनाएं, इससे आपके काले धब्बे व पिगमेंटेंशन दूर हो जाते हैं।

बादाम

बादाम में बहुत तरह के पोषक तत्व उपस्थित है जो त्वचा को पोषण प्रदान करते है, जिससे आपकी त्वचा पहले बेहतर नजर आने लगती है। बादाम का पेस्ट त्वचा पर लगाने से मेलेनिन के काले धब्बे कम होने लगते है। इसके लिए चार बादाम रात में भिगोकर रख दे, भीगे हुए बादाम को छीलकर पीस ले, इसमें दूध मिलाकर सवाली त्वचा वाले छेत्र पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दे। समय होने के बाद साफ पानी से धो ले। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करे।

गाजर

गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन त्वचा में कसाव लाता है। इसके साथ ही स्किन को गहराई से साफ करके निखार जगाने में मदद करता है।‌‌‌ इसके लिए 1 चम्मच गाजर पेस्ट में जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। आप इसमें दही भी मिला सकती हैं।

हल्दी

हल्दी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। यह त्वचा से मेलानिन (Melanin)  के स्तर को कम करने में मदद करती है। ऐसे में स्किन साफ, निखरी और जवां नजर आती है। इसके लिए 1 चम्मच बेसन या आटे में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से धो लें।

शहद

शहद और क्रीम का मिश्रण कर त्वचा पर लगाने से मेलेनिन से पड़ने वाले धब्बे को कम करने में मदद करते है। यह त्वचा को गोरा व मॉस्चराइज करता है। बढ़ती उम्र के पड़ने वाले धब्बे को कम करता हैं। इस मिश्रण को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच शहद व दो चम्मच क्रीम ले, इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दे, फिर साफ पानी से धो ले, आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

खीरा

त्वचा के लिए खीरे बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि खीरे के रस में बहुत से पोषक तत्व होता है। खीरे का उपयोग करने के लिए एक खीरे का रस निकाल ले, उसमे एक बड़ा चम्मच शहद मिला ले, एक नींबू का रस निकाल लो, सभी को मिला ले और प्रभावित जगह पर लगा ले और कुछ देर के लिए छोड़ दे, फिर साफ पानी से त्वचा को साफ कर ले, इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…