24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज से लेकर इन सभी बीमारियों से बचाता है ये मसाला

धनिया (Coriander) तो भारत की हर रसोई में पाया जाता है. आमतौर पर लोग धनिया को खाने में स्वाद या सुगंध बढ़ाने के लिए यूज करते हैं. लोग धनिया के पत्ते की चटनी बनाते हैं या इसके बीज को मसाले के रूप में प्रयोग करते हैं. लेकिन…

24GhanteOnline
August 13, 2025
3 min read

धनिया (Coriander) तो भारत की हर रसोई में पाया जाता है. आमतौर पर लोग धनिया को खाने में स्वाद या सुगंध बढ़ाने के लिए यूज करते हैं. लोग धनिया के पत्ते की चटनी बनाते हैं या इसके बीज को मसाले के रूप में प्रयोग करते हैं. लेकिन उन्हें ये बात नही पता होती की इसके अलावा धनिया हमारी सेहत के लिए भी कितना फायदेमंद होता है. इसमें बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं.आइये जाने धनिया आपको किन-किन बीमारियों से बचाता है...



धनिये (Coriander) के बीज, रस या तेल खून में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में कारगर होते हैं. लो ब्लड शुगर या डायबिटीज की समस्या में ये बड़ा फायदेमंद हो सकता है. जानवरों पर हुए एक शोध बताता है कि धनिये के बीज खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाले एन्जाइम का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं.






धनिये (Coriander) में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर में इनफ्लेमेशन से लड़ते हैं. जानवरों पर हुई एक टेस्ट ट्यूब स्टडी के मुताबिक, इसमें मौजूद टरपीनिन, क्वेरसेटिन और टोकोफेरोल्स कैंसर, इम्यून और न्यूरोप्रोटेक्ट इफेक्ट से हमारी सुरक्षा करते हैं.







खाने में इस्तेमाल होने वाला धनिया दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है. ये शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा घटाकर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है. ये शरीर में ड्यूरेटिक की तरह काम करता है, जो शरीर से सोडियम और टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है. इसी वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.




पार्किंसन, अल्जाइमर और मल्टीपल सेलेरोसिस जैसी कई दिमागी बीमारियां इनफ्लेमेशन से जुड़ी हैं. धनिया में मौजूद एंटी-इनफ्लेमेशन के गुणकारी तत्व ऐसी बीमारियों के खिलाफ भी सेफ्टी गार्ड की तरह काम करते हैं. हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धनिये से एनजाइटी का खतरा भी कम होता है.

धनिये में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व खाने से होने वाली कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन को नष्ट करता है. इसमें मौजद डोडेसिनल फूड पॉयजन की समस्या पैदा करने वाला सालमॉनेला नाम के बैक्टीरिया से लड़ता है. ये कई तरह के यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से भी बचाव करता है.






स्किन पर दाग या सूजन की समस्या में भी धनिया बेहद गुणकारी है. अल्ट्रा वॉयलेट बी रेडिएशन और स्किन एजिंग की समस्या के लिए इसका सेवन करें. एक स्टडी के मुताबिक, धनिये के जूस पीने से मुंहासे, पिगमेंटेशन, ऑयली स्किन या त्वचा में रूखेपन की दिक्कत कम होती है.







सर्दियों में अक्सर लोगों को डायजेशन की समस्या हो जाती है. फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण इस मौसम में डायजेशन सिस्टम सुस्त पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना धनिये का सेवन करें तो खाना पचाने में आसानी होगी और पेट से जुड़े रोग दूर रहेंगे.












 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…