24 घण्टे ऑनलाइन

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन (Sunscreen) को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से काफी हद तक नुकसान पहुंचता है। ये स्किन को अंदर तक से नुकसान पहुंचाती हैं। सूरज की इन अल्ट्रावायलेट रेज…

24GhanteOnline
July 5, 2026
2 min read

स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन (Sunscreen) को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से काफी हद तक नुकसान पहुंचता है। ये स्किन को अंदर तक से नुकसान पहुंचाती हैं। सूरज की इन अल्ट्रावायलेट रेज से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है।

सनस्क्रीन (Sunscreen) इस्तेमाल करने को लेकर लोगों के काफी अलग विचार हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सनस्क्रीन लगाने से उनकी स्किन डल और डार्क लगने लगती है। लेकिन क्या ऐसा वाकई में होता है? जानिए, क्या सनस्क्रीन स्किन को डार्क बनाती है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।

क्या सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाने से चेहरा काला होता है?


अगर आपका मानना है कि सनस्क्रीन लगाने से स्किन डार्क होती है, तो ऐसा नहीं है। बल्कि सनस्क्रीन में मौजूद व्हाइट कास्ट की वजह से आपकी स्किन डार्क नजर आ सकती है। अगर सनस्क्रीन लगाने के बाद स्किन काली दिखती है तो डरे नहीं क्योंकि ये हमेशा के लिए नहीं होता है इसका इफेक्ट केवल कुछ ही देर के लिए होता है।

सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाने का सही तरीका


सनस्क्रीन (Sunscreen) लगाने से पहले चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं। मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने के बीच में कम से कम 15 से 20 मिनट का गैप रखें। ध्यान रखें कि घर से बाहर जाने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगाएं। चेहरे के अलावा गर्दन, कान, हेयरलाइन पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए। अगर आप ज्यादा समय के लिए बाहर हैं तो दिन में दो बार सनस्क्रीन लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…