फटी एड़ियों की नहीं होगी समस्या, आजमाएं ये नुस्खे
पैरों पर ही हमारे पूरे दिन के भागमभाग की ज़िम्मेदारी होती है और वो उसे बख़ूबी वहन भी करते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम अपने पैरों के ख़ासतौर से निचले हिस्से और एड़ियों (Heels) की देखभाल में लापरवाही कर जाते हैं। पैरों के…
पैरों पर ही हमारे पूरे दिन के भागमभाग की ज़िम्मेदारी होती है और वो उसे बख़ूबी वहन भी करते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम अपने पैरों के ख़ासतौर से निचले हिस्से और एड़ियों (Heels) की देखभाल में लापरवाही कर जाते हैं। पैरों के ऊपरी भाग को तो मॉइस्चराइज़ करते हैं, लेकिन निचले हिस्से के साथ जल्दबाज़ी करते हैं।
यही अनदेखी डेड सेल्स बिल्डअप, रूखापन और फटी हुई एड़ियों (Cracked heels) की वजह बनती है, जो काफ़ी दर्दनाक होता है और इनसे निपटना भी मुश्क़िल होता है। हालांकि इन्हें ठीक करना भी ज़रूरी होता है इसलिए हम आपको यहां तीन तरह के घरेलू उपचारों की जानकारी दे रहे हैं। इन्हें एक बार ज़रूर आज़माएं।
चलिए देखते हैं ये उपचार कौन-कौनसे हैं :—
केला और शहद मॉइस्चराइज़र
शहद हीलिंग गुणों से भरा होने के साथ-साथ एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र भी है और केला प्राकृतिक एमोलिएंट (त्वचा को मुलायम बनाने वाले व फटी हुई त्वचा को भरने वाले गुण) गुणों से भरा है।
आपको क्या करना है :
एक बाउल में आधा केला मसलें और उसमें आधा टीस्पून शहद डालें। लिक्विड कंसिस्टेंसी आने तक दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। पेस्ट को लगभग 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। अपने पैरों को हल्के हाथों से सुखाएं और नमी को बनाए रखने के लिए फ़ुट क्रीम लगाएं। इस पेस्ट को सप्ताह में एक बार ज़रूर लगाएं ताकि आपकी एड़ियां पूरी तरह से भर जाएं।
तीन तेलों को मिलाकर मसाज करें
आपकी एड़ियों को अधिक पोषण देने के लिए इस नुस्ख़े में तीन अलग-अलग तरह के तेलों का इस्तेमाल किया गया है।
आपको क्या करना है :
एक बाउल में एक-एक टीस्पून अरंडी, जैतून और नारियल तेल लें। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और एड़ियों पर लगाकर मालिश करें। रोज़ाना बेड पर जाने से पहले इन मिश्रित तेलों से एड़ियों की मसाज़ करें और मोज़े पहनकर ही सोएं। यह ओवरनाइट ट्रीटमेंट आस-पास की हार्ड स्किन को नरम करते हुए फटी एड़ियों को भरने का काम करेगा।
दूध और गुलाब से करें उपचार
यह नुस्ख़ा फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए जादू की तरह काम करता है। दूध हार्ड कैलस (मोटी त्वचा) को सॉफ़्ट करने का काम करता है, जिससे उन्हें स्क्रब करने में आसान होती है। गुलाब का हीलिंग और नरिशिंग गुण एड़ियों में पड़ी दर्दभरी दरारों को ठीक करने में मदद करता है।
आपको क्या करना है :
एक छोटे टब को गर्म पानी से भरें और उसमें आधा कप दूध डालें। कुछ गुलाब की पंखुड़ियां और नीम की पत्तियां भी डाल दें। अगर आपके पास गुलाब की पंखुड़ियां नहीं हैं तो विकल्प के रूप में थोड़ा-सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। टब में दो टीस्पून अपना पसंदीदा कोई भी तेल मिलाएं। आपका पसंदीदा एसेंशियल ऑयल मौजूद हो तो उसकी भी कुछ बूंदें डाल सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से वैकल्पिक है।
इस टब में 20-25 मिनट के लिए अपने पैरों को भिगोएं और प्यूमिक स्टोन की मदद से हार्ड स्किन को धीरे-धीरे साफ़ करें। ज़्यादा जोर से ना रगड़ें और एक बार से अधिक स्क्रब ना करें। इस नुस्ख़े को अपनी एड़ियों की दरारें के भरने तक सप्ताह में एक बार ज़रूर दोहराते रहें। अपनी स्क्रब्ड स्किन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हीलिंग और मॉइस्चराइज़िंग फ़ुट क्रीम लगाना बिल्कुल ना भूलें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
