Tata भी नहीं बदल सकी Air India के हालात, शिवराज चौहान के बाद अब इस क्रिकेटर का फूटा गुस्सा
एअर इंडिया, भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस के हालात ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। कंपनी का प्राइवेटाइजेशन होने और टाटा ग्रुप जैसे कारोबारी समूह के हाथ में मैनेजमेंट होने के बावजूद इससे जुड़ी शिकायतें खत्म ही नहीं हो रही।…
एअर इंडिया, भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस के हालात ठीक नहीं नजर आ रहे हैं। कंपनी का प्राइवेटाइजेशन होने और टाटा ग्रुप जैसे कारोबारी समूह के हाथ में मैनेजमेंट होने के बावजूद इससे जुड़ी शिकायतें खत्म ही नहीं हो रही। सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले तक एअर इंडिया की खराब सर्विस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। अब इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ( David Warner) का भी नाम जुड़ गया है।
डेविड वॉर्नर ( David Warner) ने एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी को लेकर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट लिखते हुए डेविड वॉर्नर का कहना है कि वह एअर इंडिया के एक ऐसे विमान में सवार हुआ जिसमें कोई पायलट ही नहीं था। उन्हें उड़ान भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उनका कहना है कि आप ऐसे एयरक्राफ्ट में सवारियों को क्यों सवार करेंगे, जिसे उड़ाने के लिए आपके पास कोई पायलट ही नहीं है।
@airindia we’ve boarded a plane with no pilots and waiting on the plane for hours. Why would you board passengers knowing that you have no pilots for the flight? 🤦♂️🤦♂️
— David Warner (@davidwarner31) March 22, 2025
हालांकि डेविड वार्नर ( David Warner) के पोस्ट को लेकर एयरलाइंस का कहना है कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने की वजह से पायलट और क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट तक पहुंचने में देरी हुई।
टेक ऑफ से पहले Air India का विमान पंक्चर, बाल-बाल बचे 173 यात्री
कई फ्लाइट्स को दूसरी जगह भेजा गया। लगभग सभी फ्लाइट्स के ऑपरेशन में देरी हुई। इस मामले में तत्काल आगे की जानकारी नहीं मिली है।
शिवराज से सुप्रिया सुले तक ने की शिकायत
एअर इंडिया की सर्विस को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता सुप्रिया सुले तक शिकायत कर चुकी हैं। शिवराज सिंह चौहान को जहां कंपनी की फ्लाइट में टूटी सीट पर सफर करना पड़ा, वहीं सुप्रिया सुले की फ्लाइट कई घंटे लेट थी। इस बात को लेकर दोनों नेताओं ने ‘एक्स’ पर लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
