अब हद हो गई ..., पहलगाम हमले के बाद फूटा क्रिकेटरों का गुस्सा
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले ( Pahalgam Attack) में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों की इस कायराना हरकत से पूरा देश आक्रोशित है।…
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले ( Pahalgam Attack) में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों की इस कायराना हरकत से पूरा देश आक्रोशित है। वहीं, कई भारतीय क्रिकेटरों ने इस हमले की निंदा करते मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले ( Pahalgam Attack) में मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से थे, जो छुट्टियों में घूमने के लिए पहलगाम पहुंचे थे। मृतकों में यूएई और नेपाल के एक-एक नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट जगत ने पीड़ितों के साथ सहानुभूति दिखाई और एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया हैं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि जो लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।
टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जिन लोगों ने अपने-अपनों को खोया है, उनके परिवारों के लिए प्रार्थना है। जिन्होंने ये किया है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत इसका जवाब देगा।” टीम स्टार बल्लेबाज शुबमन गिल ने लिखा, “पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया है, मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं, इस तरह की हिंसा का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है।”
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट को पूरी तरह से बंद करने की बात रख दी है। श्रीवत्स गोस्वामी की, जिन्होंने 2008 में विराट कोहली की कमान में अंडर 19 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। आईपीएल में भी 4 टीमों से खेल चुके हैं। उन्होंने एक्स हैंडल के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया है और लिखा है कि अब हद हो गई है। इसलिए मैं कहता आया हूं कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं हो सकती। अभी नहीं और कभी नहीं।
हमले से आहत श्रीवत्स गोस्वामी ने कुछ महीने पहले अपने पहलगाम दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लेजेंड्स लीग को लेकर मैं वहीं था। ऐसे में मुझे पहलगाम जाने और वहां के लोगों से मिलने का मौका मिला। वहां के लोगों की आंखों में मुझे उम्मीदों की किरण दिख रही थी। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे सब ठीक हो रहा है। सब पटरी पर लौट रहा है। लेकिन एक बार फिर से हुई हिंसा झखझोरने वाली रही है।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने अपने मन का गुब्बार तो पहलगाम आतंकी हमले ( Pahalgam Attack) पर बाहर निकाला ही है, साथ ही IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों से कम से कम एक हफ्ते तक काली पट्टी बांधकर खेलने की अपील की है।
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने लिखा, “पहलगाम में बेगुनाह पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से बहुत दुख और हैरानी हुई, मुझे कश्मीर की खूबसूरती और शांति बहुत पसंद है, इसलिए यह घटना दिल को बहुत दुख देती है। मेरी दुआएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमें ऐसे हिंसक कामों के खिलाफ मिलकर खड़ा होना चाहिए।” बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और कप्तान सौरव गांगुली ने लिखा, “मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पहलगाम में अपनी जान गंवाने वाले परिवारों के साथ हैं। भारत सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
पहलगाम हमले के चलते पीएम मोदी ने रद्द किया कानपुर दौरा, पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल
पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत दुख हुआ। पीड़ितों और उनके परिवारों को ताकत मिले, यही प्रार्थना है, हम सब मिलकर उम्मीद और इंसानियत के साथ एकजुट हों।” इरफान पठान ने लिखा, “हर बार जब किसी बेगुनाह की जान जाती है, तो इंसानियत हारती है। आज कश्मीर में जो हुआ, उसे देख और सुनकर दिल टूट गया। मैं अभी कुछ दिन पहले ही वहां था, ये दर्द बहुत अपना सा लग रहा है।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
