रुड़की और लक्सर में मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़ी भीड़
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने…

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। शिव चौक, रामनगर से शुरू हुआ रोड-शो मेन बाजार, सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

रुड़की के बाद मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लक्सर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के समर्थन में भी रोड-शो किया। यहां नंद वाटिका से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
