CUET UG 2026 रिजल्ट जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले सोमवार देर शाम फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इससे पहले सोमवार देर शाम फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
CUET UG के स्कोर के आधार पर देश की 47 से अधिक यूनिवर्सिटी में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे "CUET UG Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और योग्यता से जुड़ी जानकारी दी गई होगी। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो उम्मीदवार तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
जानिए मार्किंग स्कीम
CUET UG 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) थे।
- सही उत्तर पर 5 अंक दिए गए।
- गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की गई।
- बिना उत्तर वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिला।
- यदि किसी प्रश्न में त्रुटि पाई गई और उसे हटाया गया, तो NTA के नियमों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को उसका लाभ दिया जाएगा।
11 मई से 7 जून तक हुई थी परीक्षा
CUET UG 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच प्रस्तावित थी। हालांकि बकरीद के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, जिसे बाद में 6 और 7 जून को आयोजित किया गया।
इस परीक्षा का आयोजन भारत और विदेश के कुल 321 शहरों में किया गया था। परीक्षा में 37 विषय शामिल थे, जिनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल रहे।
9 जून को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की
NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई गई थी। अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क देकर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई और अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
