पेट की समस्या को दूर करता है इस मसाले का पानी
जीरे (Cumin) का उपयोग सबसे ज्यादा तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू से खाने में एक अलग स्वाद आ जाता है। अगर आपसे कोई कहे कि जीरे का पानी (Cumin Water) आपका वजन भी कम कर सकता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा।…
जीरे (Cumin) का उपयोग सबसे ज्यादा तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू से खाने में एक अलग स्वाद आ जाता है। अगर आपसे कोई कहे कि जीरे का पानी (Cumin Water) आपका वजन भी कम कर सकता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा।
लेकिन जीरा न सिर्फ वजन कम करने के लिए सही है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। वजन की वजह से लोग अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पाते हैं, इसके अलावा भी बढ़ता वजन कई समस्याओं की जड़ है। इसलिए वजन को नियंत्रित करने के लिए लोग बहुत से उपाय करते हैं। जीरे का पानी वजन कम करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में आपकी मदद करेगा, जानते हैं कैसे...
जीरे का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक (विषाक्त पदार्थ) बाहर निकल जाते हैं और आपके पूरे शरीर की अच्छे से सफाई हो जाती है। जीरे के पानी में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल लिजिए। पानी को ठंडा करके पीएं। रोजाना सुबह इसका सेवन करें।
अपच की समस्या को दूर करने में जीरा बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए जीरे के पानी का सेवन आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रखेगा। जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छे रहते हैं। जीरे का पानी पीने से उल्टी और लूजमोशन से राहत मिलती है। जीरे का पानी सुबह होने वाली सिकनेस और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
जीरे के पानी में आयरन भी होता है जिससे शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। रोजाना जीरे के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
