खाने का जायका बढ़ा देती है ये डिश, कभी भी ले इसका स्वाद
बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में पराठे के साथ अचार खाना पसंद करते हैं। हालांकि रोज-रोज खाने से बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप कभी-कभी दही वाली मिर्ची (Dahi wali Mirch) भी आजमा सकते हैं। रोटी, पराठे, पुलाव या दाल-चावल के साथ…

बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में पराठे के साथ अचार खाना पसंद करते हैं। हालांकि रोज-रोज खाने से बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप कभी-कभी दही वाली मिर्ची (Dahi wali Mirch) भी आजमा सकते हैं। रोटी, पराठे, पुलाव या दाल-चावल के साथ इसका मजा लिया जा सकता है। अजवायन की पूड़ी के साथ भी ये बहुत अच्छी लगती है। यह बनाना बहुत आसान है। अगर आप लंच में सब्जी या दाल नहीं खाना चाहते तो रोटियों के साथ दही वाली मिर्ची (Dahi wali Mirch) बढ़िया विकल्प है। ये बहुत टेस्टी लगती है और मुंह का जायका बदल डालती है। इसका स्वाद चखने के बाद अपने आप भूख जग जाती है। अब जब भी आपका या परिवार के लोगों का कुछ अलग खाने का मन करे तो बेझिझक हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से इस डिश को तैयार कर लें।
दही वाली मिर्च (Dahi wali Mirch) बनाने की सामग्री
12-15 हरी मिर्च
एक चौथाई चम्मच जीरा
एक चौथाई चम्मच राई
1 चुटकी हींग
धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक
2 चम्मच तेल
दही वाली मिर्च (Dahi wali Mirch) बनाने की विधि
- सबसे पहले 12-15 हरी मिर्च लें और अच्छे से धो लें।
- इसके बाद सारी मिर्चियों के डंठल तोड़ दें और मिर्चियों में बीच से चीरा लगाएं।
- इसके बाद एक पैन लें और उसमें तेल डालें।
- अब इसमें राई, जीरा और हींग डालें। इसमें हरी मिर्च डालें।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब गैस की फ्लेम बंद कर दें और इसमें 4 चम्मच दही डालें व मिक्स करें।
- गैस ऑन करें और इसे 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। तैयार है दही वाली मिर्ची (Dahi wali Mirch) ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
