24 घण्टे ऑनलाइन

मानसून में डैंड्रफ से ऐसे पाएं छुटकारा

डैंड्रफ (Dandruff) का नाम आते ही एक अजीब सा डर सताने लगता हैं। डैंड्रफ बालों की एक आम परेशानी हैं जो किसी भी मौसम में पनप सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में जब उमस के कारण बालों में नमी रहती हैं तो डैंड्रफ (Dandruff) की…

24GhanteOnline
July 18, 2025
3 min read

डैंड्रफ (Dandruff) का नाम आते ही एक अजीब सा डर सताने लगता हैं। डैंड्रफ बालों की एक आम परेशानी हैं जो किसी भी मौसम में पनप सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में जब उमस के कारण बालों में नमी रहती हैं तो डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या हो सकती हैं। इसे रूसी के नाम से भी जाना जाता हैं।

रूसी (Dandruff) हो जाने से बाल न केवल बेजान नजर आने लगते हैं बल्कि लगातार खुजली होने लगती हैं जो दूसरों के सामने शर्मिंदा करने की स्थिति ला खड़ा करती हैं। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कमाल के प्राकृतिक नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें एकबार आजमाने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगे कि डैंड्रफ कम हो रहा हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

नीम और तुलसी का पानी


नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब बर्तन का पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें. इस पानी से बालों को धोएं. कुछ बार के इस्तेमाल से ही रूसी की समस्या दूर हो जाएगी.

दही


रूसी की समस्या में दही का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. ये रूसी की समस्या को दूर करने के साथ ही बालों को पोषित करने का भी काम करता है. एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. इस पैक को स्कैल्प में लगाएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

नींबू का रस


रूसी की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. लेकिन आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं. सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें. इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. सप्ताह में दो बार ये उपाय करके देखिए. आपको निश्चित रूप से फायदा होगा.

टी ट्री ऑयल


टी-ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं. ऐसे में रूसी की समस्या दूर करने का ये एक बहुत ही कारगर उपाय है. अपने शैंपू में इसकी कुछ बूंदें मिलाकर सिर धो लें. चार से पांच बार के इस्तेमाल से ही रूसी की समस्या दूर हो जाएगी.

नींबू का रस


रूसी की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. लेकिन आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं. सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें. इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. सप्ताह में दो बार ये उपाय करके देखिए. आपको निश्चित रूप से फायदा होगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…