डैंड्रफ ने बोल दिया है बालों पर अटैक, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा
Dandruff का नाम आते ही एक अजीब सा डर सताने लगता हैं। डैंड्रफ बालों की एक आम परेशानी हैं जो किसी भी मौसम में पनप सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में जब उमस के कारण बालों में नमी रहती हैं तो डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या हो…
Dandruff का नाम आते ही एक अजीब सा डर सताने लगता हैं। डैंड्रफ बालों की एक आम परेशानी हैं जो किसी भी मौसम में पनप सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में जब उमस के कारण बालों में नमी रहती हैं तो डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या हो सकती हैं। इसे रूसी के नाम से भी जाना जाता हैं। रूसी हो जाने से बाल न केवल बेजान नजर आने लगते हैं बल्कि लगातार खुजली होने लगती हैं जो दूसरों के सामने शर्मिंदा करने की स्थिति ला खड़ा करती हैं। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कमाल के प्राकृतिक नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें एकबार आजमाने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगे कि डैंड्रफ कम हो रहा हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
नीम और तुलसी का पानी
नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब बर्तन का पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें. इस पानी से बालों को धोएं. कुछ बार के इस्तेमाल से ही रूसी (Dandruff) की समस्या दूर हो जाएगी.
टमाटर और मुल्तानी मिट्टी
बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर का पेस्ट और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टमाटर का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें और अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या दूर की जा सकती है।
दही
रूसी की समस्या में दही का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. ये रूसी की समस्या को दूर करने के साथ ही बालों को पोषित करने का भी काम करता है. एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. इस पैक को स्कैल्प में लगाएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.
नारियल तेल और कपूर
डैंड्रफ को दूर करने के लिए कपूर और नारियल तेल प्रभावी हो सकता है। डैंड्रफ की समस्या में इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 1 कपूर की टिकिया डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इस तेल से नहाने से करीब 30 मिनट पहले अपने बालों में लगाएं। इसके बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।
बेसन
डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन का इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 4 चम्मच बेसन मिक्स करें। अब इसे मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।
मेथी
अक्सर छौंक में इस्तेमाल किया जानें वाला मेथी आपके बालों को डैंड्रफ फ्री और मजबूत बना सकता है। इसके लिए गरम पानी में मेथी के दाने को रातभर भिगा दें। अगले दिन इसे पीसकर पेस्ट तैयार करें और अपने स्कैल्प पर लगाएं। ज्यादा प्रभाव के लिए आप नींबू के रस भी डाल सकते हैं। 1 घंट तक सूखने दें और बालों को अच्छे से धो लें।
खट्टी छाछ
छाछ पाचन के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में असरदार हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए छाछ को करीब 1 दिन के लिए छोड़ दें, ताकि छाछ थोड़ी खट्टी हो जाए। इसके बाद इसमें 1 गिलास पानी मिक्स करें। अब इस घोल से अपने बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इस तरह छाछ इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
नींबू का रस
रूसी की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. लेकिन आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं. सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें. इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. सप्ताह में दो बार ये उपाय करके देखिए. आपको निश्चित रूप से फायदा होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
